देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। अपोलो अस्पताल की बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि इसके पहले भी 4 जुलाई को एक बार लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। तब भी उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में 1927 में हुआ था। वह 2002 से 2004 तक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की थी। 2015 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण से नवाजा था। 2024 में उन्हें भारत रत्न भी मिला था।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि इसके पहले भी 4 जुलाई को एक बार लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी।
Leave a comment